top of page

फुहार

अतुल श्रीवास्तव
Jun 7, 2022
1 min read

Updated: Mar 29, 2024



मूर्छित धरा,

सूखी मृदा,

छाई घटा,

ताप हटा|


मेघ बहका,

मयूर चहका,

छलका गगन,

बौराई पवन|


पत्ते चमके,

बच्चे चहके,

धुली धूल,

हँसा फूल|


मदमस्त तरु,

भीगा पल्लू,

मुखड़ा चमका,

मन बहका|


****

- अतुल श्रीवास्तव

[फ़ोटो: मक् क्लाऊड, कैलीफॉर्निया]

Comments


-अतुल श्रीवास्तव

bottom of page